Tuesday, September 22, 2015

भारत से जुड़े हुए देशों को याद रखने का तरीका

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है और तीन ओर से जल-सीमा से घिरा हुआ है. फिर भी भारत की सीमाएं बहुत से देशों को छूती हैं 
सात ऐसे देश हैं जो भारत की सीमा से जुड़े हुए हैं. हालाँकि सात देश याद करने के लिए बहुत ज्यादा तो नहीं हैं लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है की हमें 6 देश तो याद आ जाते हैं लेकिन सातवाँ देश याद नहीं आ पता. तो  इस स्थिति  से बचने का तरीका है की इन्हें एक साथ याद रख लिया जाए.

जुड़े हुए  देशों  को याद रखने का तरीका
Add caption
पहले देखते हैं कि  वो सात देश कौन कौन से हैं. वो सात देश अग्रलिखित हैं.
 (सीमा की लम्बाई (किलोमीटर)  के क्रम में )
– बांग्लादेश     (4096.7कि.मी.)
– चीन                (3488कि.मी.)
– पाकिस्तान      (3323कि.मी.)
– नेपाल              (1751कि.मी.)
– म्यांमार           (1643कि.मी.)
– भूटान                (699कि.मी.)
– अफगानिस्तान  (106कि.मी.)

कई बार भारतीय सीमा से जुड़े हुए देशों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं  इसलिए इन्हें याद रखना आवश्यक हो जाता है.


इसे याद करने के लिए निम्न trick को याद करें

बचपन में भूला अफगानिस्तान
  से बांग्लादेश

से चीन

से  पाकिस्तान

से  नेपाल

में  से म्यांमार

भू से भूटान

से अफगानिस्तान
ला का प्रयोग केवल वाक्य बनाने के लिए किया गया है. 

यह trick आपको दो तरह से फायदा देगी.
1. इस trick से आपको सारे देश याद हो जायेंगे जो भारत की सीमा से जुड़े हुए हैं.
2. ये trick आपको इन  देशों के साथ भारत की सीमा की लम्बाई भी क्रम से बताती है अर्थात सबसे लम्बी सीमा वाला देश (बांग्लादेश) सबसे पहले और सबसे कम सीमा वाला देश (अफगानिस्तान) सबसे बाद में.

2 comments: